
सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में मलेरिया ड्रग प्रोटोकॉल और एमएमडीपी फाइलेरिया नियंत्रण से संबंधित विषय पर द्विदिवसीय गोष्ठी आयोजित की गई।गोष्ठी में डॉ. ओजस्वनी, रीजनल कोऑर्डिनेटर पाथ ने मलेरिया उपचार और प्रोटोकॉल पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मलेरिया पीठगी एवं पीएफ की नीति पी.पी.टी. के माध्यम से साझा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मलेरिया ड्रग पॉलिसी संहित बैनर का अनावरण किया और सभी ब्लॉकों के मेडिकल ऑफिसरों को वितरण किया।

फाइलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एमएमडीपी प्रशिक्षण श्री अजनी द्विवेदी, डीसी पाथ द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण में एमएमडीपी किट बाल्टी, टब, मग, तौलिया, साबुन और एंटीफंगल क्रीम का वितरण और लिम्फोडिमा रोगियों की देखभाल एवं व्यायाम के तरीकों पर विस्तृत चर्चा हुई।गोष्ठी का धन्यवाद ज्ञापन प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वीबीडी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी, सभी अधिकारी-कर्मचारी, बीसीपीएम, ब्लॉक एलटी मेडिकल ऑफिसर और शिवम पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










