सोनभद्र:अंधविश्वास में खून खराबा छोटे भाई ने भाभी पर किया जानलेवा हमला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • चोपन(AKD/गिरीशतिवारी)-: चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल ग्राम पंचायत
  • में अंधविश्वास और भूत-प्रेत
  • के शक ने एक परिवार को खून-खराबे में झोंक दिया।
  • बेटे की मौत
Share

चोपन(AKD/गिरीशतिवारी)-: चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल ग्राम पंचायत में अंधविश्वास और भूत-प्रेत के शक ने एक परिवार को खून-खराबे में झोंक दिया। बेटे की मौत को लेकर भूत-प्रेत का संदेह पाले बैठे छोटे भाई ने अचानक धारदार हथियार से अपने ही बड़े भाई और भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें