चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, मिर्चादुरी के पास हादसा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/ गिरीश तिवारी)-मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात
  • युवक की मौत
  • हो गई।
  • घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची।
Share

सोनभद्र:(AKD/ गिरीश तिवारी)-मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक के पास गिरे युवक में उस समय सांसें चल रही थीं। जीआरपी ने तत्काल उसे चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।घटना की जानकारी जीआरपी द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई।

Advertisement

सूचना पाकर थाना चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। जीआरपी ने आगे की कार्रवाई के बाद शव को थाना चोपन पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें