सोनभद्र: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तीन क्विंटल लहन नष्ट

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • शक्तिनगर (AKD/गिरीश तिवारी)-अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त
  • रूप से सख्त
  • कार्रवाई की है।
  • थाना शक्तिनगर क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत
Share

शक्तिनगर (AKD/गिरीश तिवारी)-अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की है। थाना शक्तिनगर क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत बस स्टैंड शक्तिनगर और आसपास की बस्तियों में सघन छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान अलग-अलग स्थानों से करीब दो से तीन क्विंटल अवैध लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

Advertisement

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई, जिसका उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाना है।

कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस और आबकारी टीम ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया। इस अभियान से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें