सोनभद्र: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • राबर्ट्सगंज:(AKD/गिरीश तिवारी)-रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
  • अज्ञात
  • वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत
  • हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक मधुपुर से अपने गांव लौट रहे थे।
Share

राबर्ट्सगंज:(AKD/गिरीश तिवारी)-रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक मधुपुर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान डिवाइडर पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

Advertisement

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।मृतक की पहचान रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परही निवासी करीब 30 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को हटवाकर यातायात सुचारू कराया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें