बकरी बाजार में व्यापारियों के बीच जमकर नोकझोंक, मारपीट की स्थिति से मचा हड़कंप

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(,AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • महुअरिया मोड़ स्थित
  • साप्ताहिक बकरी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बकरी की खरीद-फरोख्त
  • को लेकर दो व्यापारियों के बीच कहासुनी देखते-ही-देखते नोकझोंक में बदल गई।
Share

सोनभद्र:(,AKD/गिरीश तिवारी)-
जनपद के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुअरिया मोड़ स्थित साप्ताहिक बकरी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बकरी की खरीद-फरोख्त को लेकर दो व्यापारियों के बीच कहासुनी देखते-ही-देखते नोकझोंक में बदल गई। बाजार में मौजूद अन्य व्यापारियों और ग्रामीणों के बीच-बचाव से मामला बड़ी हिंसक घटना में तब्दील होने से बच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बकरी के दाम तय करने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में गाली-गलौज और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

Advertisement

आरोप है कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को धमकी भी दी गई, जिससे बाजार में भय का माहौल बन गया। विवाद बढ़ता देख कई व्यापारी अपनी बकरियां समेटकर बाजार छोड़ने लगे।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार के दिनों में पुलिस की नियमित तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें