आकिफ की विस्फोटक पारी से पं. दीनदयाल उपाध्याय ने चोपन को 4 विकेट से हराया

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/ सोनभद्र(रवि सिंह)- टाउन क्लब क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन पंडित
  • दीनदयाल उपाध्याय नगर और चोपन की टीम के बीच मुकाबला खेला गया।
  • टॉस जीतकर पं.
  • दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 235 रन बनाए।
Share

दुद्धी/ सोनभद्र(रवि सिंह)– टाउन क्लब क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर और चोपन की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पं. दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 235 रन बनाए। चोपन की ओर से आकाश ने 12 छक्के और 7 चौकों की मदद से 115 रन की शानदार पारी खेली। ओम तिवारी ने 31 रन, प्ररान ने 25 रन और राजेश्वर ने 8 रन बनाए। गेंदबाजी में योगेश राणा ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अरमान, अजमत और ग्यांशु को 1-1 सफलता मिली।जवाब में पं. दीनदयाल उपाध्याय की टीम ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 240 रन बनाते हुए मैच 4 विकेट से जीत लिया। आकिफ ने 12 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 132 रन बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। योगेश राणा ने 42 रन, अरमान और शुभम ने 12-12 रन का योगदान दिया। चोपन की ओर से आदित्य और आकाश ने 2-2 विकेट लिए।आकिफ को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाह आलम ने पुरस्कार प्रदान किया। मैच के निर्णायक गौस मोहम्मद खान और इकबाल कुरैशी रहे। कमेंट्री इरफान, अंकुर बच्चन और ओंकार ने की। कमेटी अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि कल क्वार्टर फाइनल मैच पं. दीनदयाल उपाध्याय और ओबरा के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें