वेतन न मिलने से नाराज मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल ब्लॉक-2 में कार्यरत
  • सैकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी है।
  • स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, वार्ड बॉय और पेशेंट हेल्पर सहित
  • चतुर्थ
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध अस्पताल ब्लॉक-2 में कार्यरत सैकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पिछले तीन महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर हड़ताल शुरू कर दी है। स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, वार्ड बॉय और पेशेंट हेल्पर सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के इस कदम से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि वे नियमित और संविदा कर्मियों की तरह ही निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हैं, लेकिन प्रबंधन द्वारा उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। पिछले तीन माह से मानदेय का भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि उन्हें बच्चों की स्कूल फीस, मकान का किराया और दैनिक घरेलू खर्चों के लिए दूसरों से कर्ज लेना पड़ रहा है।
स्टाफ नर्स सरस्वती और अन्य साथियों ने बताया कि वेतन की मांग करने पर अधिकारियों द्वारा सहानुभूति दिखाने के बजाय उन्हें डांट-फटकार कर भगा दिया जाता है और नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। पूर्व में भी प्रबंधन ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया था, जो अब तक अधूरा है।
कर्मचारियों ने कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो वे अपनी हड़ताल को अनिश्चितकाल तक जारी रखने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अल्प मानदेय के बावजूद वे सेवा भाव से कार्य कर रहे थे, लेकिन अब भुखमरी की स्थिति होने के कारण कार्य करना संभव नहीं है। यदि इस दौरान स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होती हैं, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें