जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम कठपुरवा का किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-जिलाधिकारी बी.एन.
  • सिंह ने रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कठपुरवा गांव में स्थित
  • मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया।
  • निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी से जनपद में स्थापित
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कठपुरवा गांव में स्थित मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी से जनपद में स्थापित मिनी स्टेडियमों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Advertisement

बताया गया कि बभनी, रॉबर्ट्सगंज, नगवां और घोरावल ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम स्थापित हैं, जहां खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। सभी चारों स्टेडियमों में एक-एक खेल प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुसार जिन विकास खंडों में अभी मिनी स्टेडियम नहीं बने हैं, वहां शीघ्र स्थल का चयन कर कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

निरीक्षण के दौरान स्टेडियम परिसर में स्थित एक पुरानी और जर्जर अवस्था की इमारत भी पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को भवन के ध्वस्तीकरण के लिए आवश्यक पत्राचार करने के निर्देश दिए।इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें