
सोनभद्र : थाना समाधान दिवस के अवसर पर विंध्याचल मण्डल के मण्डलायुक्त एवं मिर्जापुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने जनपद सोनभद्र के थाना करमा पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं, जिनका गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया गया।राजस्व से जुड़ी शिकायतों को विशेष महत्व देते हुए मण्डलायुक्त एवं आईजी ने राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी ढंग से समाधान किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय भी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










