पुलिस कांस्टेबल की मानवता की मिसाल, ठंड से कांप रहे वृद्ध को ओढ़ाया कंबल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-दुद्धी कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार शाम पुलिस की मानवीय पहल देखने को मिली, जब डायल 112 में तैनात
  • कांस्टेबल किशन कुमार ने ठंड से कांप रहे एक वृद्ध को अपने खर्च से कंबल दिलाकर ओढ़ाया।स्थानीय बाजार सड़क किनारे कई वर्षों से पशुओं को बांधने वाली रस्सी पघा बेचकर जीवन यापन कर रहे लगभग…
  • शाम करीब सात
  • बजे सब्जी खरीदने के दौरान कांस्टेबल किशन कुमार की नजर जब वृद्ध पर पड़ी तो उनकी दयनीय स्थिति देख वे तुरंत
Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-
दुद्धी कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार शाम पुलिस की मानवीय पहल देखने को मिली, जब डायल 112 में तैनात कांस्टेबल किशन कुमार ने ठंड से कांप रहे एक वृद्ध को अपने खर्च से कंबल दिलाकर ओढ़ाया।स्थानीय बाजार सड़क किनारे कई वर्षों से पशुओं को बांधने वाली रस्सी पघा बेचकर जीवन यापन कर रहे लगभग 80 वर्षीय भुनेश्वर चौधरी, जो झारखंड के डंडई थाना मेराल क्षेत्र के निवासी हैं, केवल धोती-कुर्ता में ही महीनों गुजारते हैं। शाम करीब सात बजे सब्जी खरीदने के दौरान कांस्टेबल किशन कुमार की नजर जब वृद्ध पर पड़ी तो उनकी दयनीय स्थिति देख वे तुरंत बाजार से कंबल लेकर आए और उन्हें ओढ़ाया।
कांस्टेबल ने वृद्ध का हाल-चाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस मानवीय व्यवहार से भावुक हुए वृद्ध ने पुलिसकर्मी को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भावुक हो उठे और पुलिस की इस दरियादिली की खुले दिल से सराहना की।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें