विधायक खेल महाकुंभ: प्रकाश पाली क्लिनिक ने दर्ज की शानदार जीत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-विधायक खेल महाकुंभ के 18वें दिन रविवार को क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें प्रकाश पाली क्लिनिक और सोनभद्र 11 की टीमें आमने-सामने रहीं।
  • मैच का शुभारंभ विधायक भूपेश चौबे, सीएमओ सोनभद्र पंकज कुमार राय, डीएफओ सोनभद्र आशुतोष जायसवाल, एसपीओ सदर शत्रुध्न त्रिपाठी और दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ मुकेश श्रीवास्तव द्वारा टॉस कराकर किया गया।
  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश पाली क्लिनिक की टीम ने निर्धारित
  • 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-विधायक खेल महाकुंभ के 18वें दिन रविवार को क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसमें प्रकाश पाली क्लिनिक और सोनभद्र 11 की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच का शुभारंभ विधायक भूपेश चौबे, सीएमओ सोनभद्र पंकज कुमार राय, डीएफओ सोनभद्र आशुतोष जायसवाल, एसपीओ सदर शत्रुध्न त्रिपाठी और दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ मुकेश श्रीवास्तव द्वारा टॉस कराकर किया गया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश पाली क्लिनिक की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शमशेर ने 52 गेंदों पर शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 104 रन बनाए, जबकि अमित ने 24 गेंदों पर तेज़ 49 रनों का योगदान दिया। सोनभद्र 11 की ओर से सुनील, आनंद और सम्राट ने एक-एक विकेट हासिल किया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनभद्र 11 की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आयुष वर्मा ने 88 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं प्रियांशु ने 24 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। प्रकाश पाली क्लिनिक की गेंदबाजी में मनीष सोनकर ने 3 विकेट लिए, जबकि सिद्धार्थ और शिवांश को एक-एक सफलता मिली।इस तरह प्रकाश पाली क्लिनिक ने 21 रनों से मुकाबला जीतकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली।मैच में सोनभद्र 11 के आयुष वर्मा को 88 रन और 1 विकेट के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उन्हें यह पुरस्कार सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला और विकास मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया।मैच के दौरान वरिष्ठ क्रिकेटर राम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश मिश्रा, नगर महामंत्री अनुपम त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री सुनील सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, महेवा ग्राम प्रधान निशांत पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा बलराम सोनी, सभासद अनवर अली, अमन वर्मा, नवल बाजपेई, विकास मिश्रा, राजेश चौबे, जिला मीडिया प्रभारी अनुप त्रिपाठी, मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें