उड़ीसा से यूपी तक नशे का जाल, हाथीनाला में एक करोड़ से अधिक का गांजा बरामद

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हाथ
  • लगी है।
  • एसओजी और हाथीनाला थाना पुलिस की संयुक्त
  • टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 442.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
Share

डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसओजी और हाथीनाला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 442.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ दस लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों और गणतंत्र दिवस को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 11 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से शीशा लादकर आ रहा एक आयशर डीसीएम वाहन गांजा तस्करी में इस्तेमाल हो रहा है।

Advertisement

सूचना पर पुलिस टीम ने हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी मोड़ पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद रेनुकूट की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन में सवार लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी में शीशे की बोरियों के बीच छिपाकर रखी गई 19 प्लास्टिक बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि गांजा को शीशे की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। भुगतान अधिकतर ऑनलाइन माध्यम से किया जाता था।

पुलिस ने वाहन, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें