पेड़ पर लटका मिला 17 वर्षीय किशोर का शव, गांव में मचा कोहराम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला(AKD/ गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत
  • कोटा ग्राम पंचायत
  • के जरगांखाड़ी टोले में रविवार देर शाम एक किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई।
  • महुआ के पेड़ पर गमछे के सहारे लटके किशोर को देखकर परिजन अवाक रह गए।जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय टिनू कुमार पुत्र छोटे लाल पठारी, निवासी जरगांखाड़ी, अपने घर से करीब पांच मीटर की दूरी…
Share

डाला(AKD/ गिरीश तिवारी)-चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के जरगांखाड़ी टोले में रविवार देर शाम एक किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने से गांव में सनसनी फैल गई। महुआ के पेड़ पर गमछे के सहारे लटके किशोर को देखकर परिजन अवाक रह गए।
जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय टिनू कुमार पुत्र छोटे लाल पठारी, निवासी जरगांखाड़ी, अपने घर से करीब पांच मीटर की दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब उसे देखा तो तत्काल चोपन पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पिता ने बताया कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ था और बेटा हाईस्कूल का छात्र था। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह परिवार के लिए अब भी रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें