राष्ट्रीय युवा दिवस को समर्पित रहा विधायक खेल महाकुंभ

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित
  • विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ
  • किया गया।
  • यह आयोजन प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री के फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत कराया जा रहा है,

Advertisement

जिसमें प्राचीन और आधुनिक खेलों को शामिल किया गया है।हाइडिल मैदान में आयोजित हॉकी मुकाबले में विधायक एकादश और लकी 11 की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें विधायक एकादश ने 5-4 से जीत दर्ज की। इसके अलावा तियरा स्टेडियम और केकराही के बीच खेले गए फुटबॉल मैच में तियरा स्टेडियम की टीम 3-1 से विजयी रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में डीएवी एमवीएम सत्यज्योति और जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम से पहले स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें