सोनभद्र में भव्य रूप से मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद में 24 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन भव्य और दिव्य तरीके से किया जाएगा।
  • जिलाधिकारी बी.एन.
  • सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ
  • बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी।
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद में 24 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन भव्य और दिव्य तरीके से किया जाएगा। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट लोगों की सहभागिता रहेगी, जिन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस 2026 की थीम विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश रहेगी।

इसी थीम पर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा से जुड़े अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुलिस लाइन चुर्क में सायं 6 बजे नागरिक सुरक्षा द्वारा मार्क ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायन, वादन, नृत्य, नाट्य और काव्य सम्मेलन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

Advertisement

इसके साथ ही एक जनपद–एक उत्पाद योजना के अंतर्गत शिल्पकारों के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री, जीआई टैग प्राप्त ओडीओपी उत्पादों का ट्रेड शो की तर्ज पर प्रदर्शन किया जाएगा। पर्यटन, युवा कल्याण, स्वयं सहायता समूह, खेल, पंचायती राज, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि, श्रम विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों और लाभार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।नगर विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा 12 से 23 जनवरी 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं युवा कल्याण विभाग युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए इस अवधि में विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित कर पुरस्कार देगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी राजेश भारती, पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, उपायुक्त उद्योग बिनोद चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें