सोनभद्र: बिजली विभाग की टीम पर हमला, अवर अभियंता ने थाने में दी तहरीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बिजली बिल राहत
  • योजना 2025 ,26 के तहत
  • वसूली और जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
  • इस संबंध में अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में लिखित
Share


सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बिजली बिल राहत योजना 2025 ,26 के तहत वसूली और जांच के दौरान बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में लिखित तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।तहरीर के अनुसार 13 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 1:15 बजे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हाइडिल, रॉबर्ट्सगंज की टीम विभागीय कार्य से नई बस्ती मोहल्ला सलीम के घर पहुंची थी। पूर्व में दर्ज बिजली चोरी के मामले में जांच और मीटर संबंधी कार्रवाई के दौरान शेख मोहम्मद कलीम द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और विरोध शुरू कर दिया गया।आरोप है कि शेख मोहम्मद कलीम ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला किया, जिसमें अवर अभियंता और विभागीय कर्मचारी बाल-बाल बचे। इतना ही नहीं, आरोपी द्वारा धारदार हथियार लेकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। स्थिति बिगड़ती देख बिजली विभाग की टीम किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से निकल पाई।अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए शेख मोहम्मद कलीम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें