कॉपर चोरी के खेल में दो गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र: (AKD/गिरीश तिवारी)-थाना शक्तिनगर पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है।
  • पुलिस ने 50 मीटर चोरी की गई कॉपर केबल तार के साथ
  • दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
  • यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत
Share

सोनभद्र: (AKD/गिरीश तिवारी)-थाना शक्तिनगर पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 मीटर चोरी की गई कॉपर केबल तार के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 जनवरी की रात क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेमनगर रेलवे क्रासिंग के पास चोरी की केबल तार लेकर कुछ लोग मौजूद हैं।सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर रेलवे क्रासिंग के पास से दो अभियुक्तों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखी 50 मीटर चोरी की कॉपर केबल तार बरामद की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान त्रिलोकी सिंह पुत्र रामधनी निवासी बरगर थाना मोरवा जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) उम्र लगभग 32 वर्ष तथा आलम अली पुत्र स्वर्गीय इसहाक निवासी चिल्काडाड मार्केट थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 46 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बरामद केबल तार थाना शक्तिनगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 10/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आलम अली के खिलाफ पहले भी चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं। शक्तिनगर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें