पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को दबोचा, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(रवि सिंह)- दुद्धी थाना पुलिस ने कस्बा दुद्धी में दो दुकानों के शटर तोड़कर हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।
  • पुलिस ने एक महिला सहित
  • तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, ₹42,500 नकद और भारी मात्रा में चोरी के जेवरात
  • बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
Share

सोनभद्र(रवि सिंह)– दुद्धी थाना पुलिस ने कस्बा दुद्धी में दो दुकानों के शटर तोड़कर हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, ₹42,500 नकद और भारी मात्रा में चोरी के जेवरात बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 14 जनवरी की तड़के करीब 4:40 बजे थाना दुद्धी पुलिस टीम खजुरी क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कनहर नदी के पास दाह संस्कार घाट जाने वाले रास्ते पर दो पुरुष और एक महिला संदिग्ध हालत में वाहन का इंतजार कर रहे हैं और भागने की तैयारी में हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान राजा कुमार निवासी स्वीपर बस्ती दुद्धी, शम्भू राम निवासी गढ़वा (झारखंड) और निशा देवी निवासी स्वीपर बस्ती दुद्धी के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि तीनों थाना दुद्धी में दर्ज दो चोरी के मामलों में वांछित थे।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, ₹42,500 नगद, 19 जोड़ी पायल, 29 जोड़ी बिछिया, 2 जोड़ी राखी और 3 जोड़ी बैरवा बरामद किए। बरामद सामान हाल ही में कस्बा दुद्धी में हुई शटर तोड़ चोरी की घटनाओं से संबंधित बताया गया है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, इस गिरोह के अन्य सदस्य राज कुमार उर्फ गज्जू, लकी कुमार और राजा कुमार निवासी झारखंड की तलाश की जा रही है, जिन्हें अंतर्राज्यीय शातिर चोर बताया गया है।दुद्धी पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में चोरी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें