समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-लोकसभा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, चुर्क मोड़ के पास हर्षोल्लास और उत्साह के साथ
  • मनाया गया।
  • महिला जिलाध्यक्ष एडवोकेट गीता गौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद के दीर्घायु और स्वस्थ
  • जीवन की कामना की।
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
लोकसभा सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय, चुर्क मोड़ के पास हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। महिला जिलाध्यक्ष एडवोकेट गीता गौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाते हुए डिंपल भाभी जिंदाबाद के उद्घोष से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला जिलाध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि सांसद डिंपल यादव लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती के साथ उठा रही हैं, जिससे आम जनता की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी और किसी भी बहन को यदि कोई परेशानी होती है तो पार्टी पूरी ताकत से उसके साथ खड़ी होगी।पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाते हुए सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष एडवोकेट गीता गौर, अनिल यादव, इमरान, विवेक पटेल, पुष्पा, पत्ती देवी, उषा देवी, उषा कुमारी, सोभरत्न, सजरू निशा, सवाना, अनिता, इंद्रावती, सुशीला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें