तेज रफ्तार टीपर ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-:- डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत
  • डाला चढ़ाई पर बकुल होटल के बगल पुलिया के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।
  • मिर्जापुर से शक्तिनगर बैढ़न जा रही क्रेटा कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टीपर ने टक्कर मार दी।मिली जानकारी के अनुसार बंद खनिज बैरियर के पास पीछे से आए करीब 400 फीट के…
  • हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Share

डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-:- डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई पर बकुल होटल के बगल पुलिया के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मिर्जापुर से शक्तिनगर बैढ़न जा रही क्रेटा कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टीपर ने टक्कर मार दी।मिली जानकारी के अनुसार बंद खनिज बैरियर के पास पीछे से आए करीब 400 फीट के टीपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार घिसटते हुए डिवाइडर पार कर पुलिया के पास पहले से रखी गिट्टी में जा घुसी।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।कार में एक ही परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चे सवार थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ।सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और डाला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टीपर और उसके चालक को कब्जे में लेकर डाला चौकी ले गई। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें