रौनक के शतक से अयोध्या ने दुद्धी बी को 10 विकेट से हराया

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अयोध्या और दुद्धी बी टीम के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया, जिसमें अयोध्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुद्धी बी को 10 विकेट से…
  • कर दिया।टॉस जीतकर अयोध्या के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी बी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।
  • धीरज ने 55 रन, निशांत
Share

दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-
39वें अंतर्राजीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अयोध्या और दुद्धी बी टीम के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया, जिसमें अयोध्या की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुद्धी बी को 10 विकेट से पराजित कर दिया।टॉस जीतकर अयोध्या के कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी बी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। धीरज ने 55 रन, निशांत मोहन ने 43 रन और गौस ने 25 रन की पारी खेली। अयोध्या की ओर से अरुण ने 3 विकेट जबकि चिरंजीवी और सौरभ ने 2-2 विकेट झटके।जवाब में अयोध्या की टीम ने मात्र 16.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए 199 रन बनाकर मैच जीत लिया। रौनक ने 125 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली, जबकि आजाद ने 65 रन बनाए। रौनक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के निर्णायक गौस मुहम्मद व रजतराज रहे। कमेंट्री अंकुर बच्चन व ओमकार शुक्ला ने की। अगला मुकाबला 17 जनवरी को दुद्धी और हिंडालको रेणुकूट के बीच खेला जाएगा।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें