सोनभद्र: अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला, सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत
  • बाड़ी स्थित
  • मौर्या मेडिकल स्टोर के पास शुक्रवार रात
  • एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई।
Share

डाला, सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी स्थित मौर्या मेडिकल स्टोर के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि मृतक की पहचान राम प्रवेश पुत्र सीता राम, निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन के रूप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें