संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
  • इसी क्रम में तहसील घोरावल में आयोजित
  • कार्यक्रम में जिलाधिकारी सोनभद्र बी.एन.
  • सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
जनपद की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तहसील घोरावल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सोनभद्र बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों और प्रार्थना-पत्रों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता पर लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समय पर जानकारी दी जाए, जिससे आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें