सदर विधायक करेंगे सड़क का शिलान्यास, लाभार्थियों को सौंपेंगे स्वीकृति पत्र

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी) सदर विधानसभा क्षेत्र के पात्र मुख्यमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को 20 जनवरी, मंगलवार को स्वीकृति पत्र वितरित
  • किए जाएंगे।
  • रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के लसड़ा ग्राम पंचायत
  • स्थित
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी) सदर विधानसभा क्षेत्र के पात्र मुख्यमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को 20 जनवरी, मंगलवार को स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के लसड़ा ग्राम पंचायत स्थित पुल राइस मिल के पास सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे सिरपालपुर से बेठीगांव तक जाने वाली करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास करेंगे।इस दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना एवं आयुष्मान योजना के लगभग 35 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे जाएंगे। सदर विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र परिवारों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिले और किसी के साथ अन्याय न हो। बेठीगांव ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अनूप त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहेंगे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें