धान की पुनः खरीद किसानों की जीत, धरना धन्यवाद सभा में बदला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-रामगढ़ क्रय केंद्र पर किसानों की धान खरीद को लेकर पूर्व निर्धारित
  • धरना प्रदर्शन सरकार द्वारा खरीद शुरू किए जाने के बाद धन्यवाद सभा में बदल गया।
  • किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि धान की पुनः खरीद एक-एक किसान की जीत
  • है और यह किसानों के संघर्ष का परिणाम है।किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किसानों के आंदोलन में सहयोग देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-रामगढ़ क्रय केंद्र पर किसानों की धान खरीद को लेकर पूर्व निर्धारित धरना प्रदर्शन सरकार द्वारा खरीद शुरू किए जाने के बाद धन्यवाद सभा में बदल गया। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि धान की पुनः खरीद एक-एक किसान की जीत है और यह किसानों के संघर्ष का परिणाम है।किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किसानों के आंदोलन में सहयोग देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विवेक पटेल एवं जनपद के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के प्रति आभार जताया। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी गई कि केवल किसानों का ही धान खरीदा जाए, यदि किसी तरह की शिकायत मिली तो मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य होगा।कार्यक्रम में मृत्यंजय मिश्र, नागेंद्र ओझा, राजेश चौहान, आकाश चौहान, सोनू पासवान, शत्रुधन बिंद, रामरक्षा बिंद, राजकुमार, विवेक, धीरज कनौजिया सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें