रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में सैनिक सम्मेलन व क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित
  • कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में सैनिक सम्मेलन एवं क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया।
  • बैठक का उद्देश्य जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, लंबित
  • विवेचनाओं का त्वरित
Share

सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में सैनिक सम्मेलन एवं क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। बैठक की शुरुआत सैनिक सम्मेलन से हुई, जिसमें अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि पुलिसकर्मियों का मनोबल बना रहे और उनकी कार्यक्षमता प्रभावित न हो।क्राइम मीटिंग के दौरान जनपद में लंबित विवेचनाओं, अनसुलझे मामलों एवं विभिन्न प्रार्थना पत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और साक्ष्य आधारित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा गंभीर अपराधों में नामित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए। महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों को लेकर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए और कहा गया कि ऐसे मामलों में पूर्ण संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िताओं की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए।बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों पर भी विशेष चर्चा की गई। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाने के साथ-साथ आमजन को जागरूक करने हेतु व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जनपद में गौ-तस्करी एवं पशु क्रूरता से जुड़े अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए संवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, हेलमेट व सीट बेल्ट अभियान चलाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जन जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा जनपद के सभी थानों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए थानों में स्थित मेस, बैरक और शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी गई।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाने, बीट व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जनता से नियमित संवाद स्थापित कर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए परिणाममुखी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें