संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत
  • हो गई।
  • सुबह अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
  • सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव का है।
Share

दुद्धी/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सुबह अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के मल्देवा गांव का है। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय के पास बने एक किराए के मकान में रहते थे और सिलाई का काम कर अपनी आजीविका चलाते थे। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रात में कमरे में सो रहे थे। सुबह लोगों ने उनका शव अधजली हालत में देखा।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें