हाई टेंशन बिजली टॉवर से गिरकर युवक की मौत, बचाने की कोशिशें नाकाम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- ओबरा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत
  • बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में एक युवक की हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ने के दौरान दर्दनाक मौत
  • हो गई।
  • घटना उस समय और भी गंभीर हो गई जब युवक को सुरक्षित
Share

ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-

ओबरा थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के टोला खैरटिया में एक युवक की हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय और भी गंभीर हो गई जब युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे और लगातार उसे समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस की ओर से युवक के नशे की हालत में होने की भी आशंका जताई जा रही थी।जानकारी के मुताबिक, युवक अचानक टॉवर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते भारी भीड़ वहां जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और हर संभव तरीके से युवक को नीचे लाने का प्रयास किया। लेकिन इसी बीच युवक अचानक असंतुलित होकर टॉवर से गिर पड़ा। गिरते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे वहां मौजूद लोग सकते में आ गए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक किन परिस्थितियों में हाई टेंशन बिजली टॉवर पर चढ़ा था। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें