गणतंत्र दिवस पर दुद्धी में प्रभात फेरी, सुरक्षा में स्वयं मुस्तैद रहे कोतवाल डी.के. सिंह

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुद्धी कस्बे सहित
  • आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत
  • प्रभात
  • फेरी निकाली गई।
Share

दुद्धी, सोनभद्र(रवि सिंह)-
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुद्धी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रभात फेरी निकाली गई। देशभक्ति गीतों के बीच निकली प्रभात फेरी और आकर्षक जुलूस ने पूरे कस्बे में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।दुद्धी कस्बे में निकाली गई प्रभात फेरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल डी.के. सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जगह-जगह तैनात कर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली और लगातार निर्देश देते रहे।

Advertisement

प्रभात फेरी के दौरान कस्बे की सड़कों पर देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला।नन्हे-मुन्ने बच्चों के हाथों में तिरंगा और उनके उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति और युद्ध से जुड़ी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। प्रभात फेरी कस्बे के मुख्य बाजार अमवार तिराहे से होकर निकली और सकुशल अपने-अपने विद्यालय परिसरों में पहुंची।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की मुस्तैदी से शिक्षकों और विद्यार्थियों ने संतोष जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें