
सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
जिले के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा मोड़ के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरी क्षेत्राधिकारी सीओ की सरकारी गाड़ी की चपेट में आने से पैदल जा रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय सहित वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा उस समय हुआ जब सीओ पिपरी राबर्ट्सगंज से पिपरी की ओर जा रहे थे। वाराणसी–शक्तिनगर राजमार्ग पर खाड़पाथर के पास एक ट्रक से बचने के प्रयास में सीओ का वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पैदल चल रही महिला उसकी जद में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल हिंडालको चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सीओ पिपरी हर्ष पाण्डेय समेत घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।घटना की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सीओ पिपरी और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है और सभी की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि दुर्घटना ट्रक से बचने के दौरान वाहन के अनियंत्रित होने से हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026धूमधाम से मना सावन महोत्सव, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग
उत्तरप्रदेशAugust 27, 2026बांध को लेकर बाढ़ का अलर्ट, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता
उत्तरप्रदेशAugust 26, 2026टंकी से छोड़े पानी में डूबी 15 बीघा धान की फसल, किसानों में आक्रोश
उत्तरप्रदेशAugust 25, 2026एंबुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81 किलो गांजा बरामद, 41 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार










