डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने से गांव में तनाव

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र( AKD/गिरीश तिवारी)-रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत
  • सिकरवार में शरारती तत्वों द्वारा डॉ.
  • भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त
  • किए जाने की घटना सामने आई है।
Share

सोनभद्र( AKD/गिरीश तिवारी)-रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकरवार में शरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया है।प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया और सभी ने एक स्वर में दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों की सूचना पर रायपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ शुरू कर दी है तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और वे प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें