अर्धविक्षिप्त युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पन्नुगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में मेन सड़क पर शहजादा साहब इंटर कॉलेज के गेट के पास एक अर्धविक्षिप्त
  • युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • से इलाके में हड़कंप मच गया।
  • मृतक की पहचान मंगरू के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग दस वर्षों से रामगढ़ बाजार क्षेत्र में भिक्षाटन कर अपनी जीविका चलाता था।सुबह टहलने निकले लोगों ने मंगरू का शव सड़क किनारे रक्तरंजित
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पन्नुगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार में मेन सड़क पर शहजादा साहब इंटर कॉलेज के गेट के पास एक अर्धविक्षिप्त युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया।

Advertisement

मृतक की पहचान मंगरू के रूप में हुई है, जो पिछले लगभग दस वर्षों से रामगढ़ बाजार क्षेत्र में भिक्षाटन कर अपनी जीविका चलाता था।सुबह टहलने निकले लोगों ने मंगरू का शव सड़क किनारे रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके की स्थिति को देखते हुए युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे के आदी हेरोइन सेवन करने वालों द्वारा चोरी की नीयत से मंगरू की हत्या की गई हो सकती है। घटनास्थल से मृतक के पास मौजूद काफी सामान भी बरामद हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद से रामगढ़ बाजार में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें