महुआ में जहरखुरानी से 6 बकरियों की मौत, दो की हालत गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की आधा दर्जन बकरियों की मौत
  • हो गई।
  • बताया गया कि किसान द्वारा कुल 14 बकरियों को चरने के लिए छोड़ा गया था।
  • इसी दौरान महुआ में जहरीला पदार्थ
Share


दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की आधा दर्जन बकरियों की मौत हो गई। बताया गया कि किसान द्वारा कुल 14 बकरियों को चरने के लिए छोड़ा गया था। इसी दौरान महुआ में जहरीला पदार्थ मिला होने की आशंका है, जिसे खाने के बाद करीब 50 मीटर दूर पहुंचते ही बकरियों की हालत बिगड़ने लगी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी प्रभावित बकरियों को निजी वाहन से पशु चिकित्सालय दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जहरखुरानी से 6 बकरियों की मौत की पुष्टि की।

वहीं दो बकरियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है। पशु स्वामी शिवपूजन ने गांव के कुछ लोगों पर जानबूझकर जहर देने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान का है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें