खाली जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, महिला ने सुरक्षा और न्याय की लगाई गुहार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- ओबरा नगर पंचायत
  • क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
  • एक ब्राह्मण परिवार की महिला ने उक्त
  • भूमि पर अपना वैध अधिकार जताया है, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद दबंगों द्वारा जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है।पीड़िता के अनुसार जमीन पर किसी भी प्रकार का कार्य न करने की…
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ब्राह्मण परिवार की महिला ने उक्त भूमि पर अपना वैध अधिकार जताया है, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद दबंगों द्वारा जबरन कब्जे की कोशिश की जा रही है।पीड़िता के अनुसार जमीन पर किसी भी प्रकार का कार्य न करने की बात कहने के बाद भी वहां निर्माण सामग्री गिरा दी गई, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।महिला अकेली रहती है, जबकि उसके बच्चे दिल्ली में पढ़ाई करते हैं। उसने बताया कि लगातार दबाव बनाया जा रहा है और उसे जान-माल के नुकसान का डर है। पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।बताया जा रहा है कि विवादित स्थल के आसपास समुदाय विशेष के लगभग 20 परिवार रहते हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं हुआ तो स्थिति बिगड़ सकती है। फिलहाल यह मामला पूरे ओबरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें