मुर्गों से भरी पिकअप में लगी आग, हजारों मुर्गों की जलकर मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत
  • डाला चढ़ाई पर गुरुवार की देर रात
  • मुर्गों से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई।
  • आग इतनी तेजी से फैली कि पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें लदे हजारों मुर्गों की मौके पर ही मौत
Share

डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत डाला चढ़ाई पर गुरुवार की देर रात मुर्गों से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पिकअप पूरी तरह जलकर खाक हो गई और उसमें लदे हजारों मुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग से होते हुए हाथीनाला की ओर जा रही थी। चढ़ाई के दौरान अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने स्थिति बिगड़ती देख वाहन सड़क किनारे खड़ा किया और अपनी जान बचाकर मौके से निकल गया।देखते-ही-देखते पूरी पिकअप आग का गोला बन गई। आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वाहन में भरे मुर्गे बाहर निकलने का कोई रास्ता न मिलने के कारण जिंदा जल गए, जिससे मौके पर हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला।घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पिकअप और उसमें लदा पूरा माल जल चुका था। घटना के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें