सीओ के नेतृत्व में जंगलों में सघन कांबिंग, ग्रामीणों को दिलाया गया सुरक्षा का भरोसा

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-दुद्धी कोतवाली थाना क्षेत्र के कटौली और मझौली गांव में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत
  • शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सघन कांबिंग अभियान चलाया गया।
  • इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह तथा पीएसी के जवानों ने क्षेत्र के बीहड़ों, पगडंडियों, पहाड़ियों और घने जंगलों में पैदल गश्त
  • कर संदिग्ध गतिविधियों की टोह ली।
Share

दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-
दुद्धी कोतवाली थाना क्षेत्र के कटौली और मझौली गांव में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में सघन कांबिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह तथा पीएसी के जवानों ने क्षेत्र के बीहड़ों, पगडंडियों, पहाड़ियों और घने जंगलों में पैदल गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों की टोह ली।

Advertisement

कांबिंग के दौरान पुलिस बल ने ग्रामीणों, राहगीरों और चरवाहों से नक्सल गतिविधियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही को लेकर जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों को जिला स्तरीय अधिकारियों और स्थानीय थाना पुलिस के सीयूजी मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की। साथ ही गांव में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर चौकीदार, डायल-112 अथवा स्थानीय पुलिस को अवगत कराने को कहा गया।

पुलिस उपाधीक्षक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों से समन्वय कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। कांबिंग अभियान में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस और पीएसी के जवान शामिल रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें