न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाला अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-न्यूड फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।
  • की बड़ी कार्रवाई में कानपुर नगर से चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।जांच में सामने आया कि अभियुक्त
  • खुद को अधिकारी बताकर लोगों को फोन पर डराते थे।
  • वे मोबाइल हैक कर सोशल मीडिया के जरिए पीड़ितों की निजी जानकारी और तस्वीरें हासिल करते, फिर न्यूड फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर धन उगाही करते थे।गिरोह ने 100 से…
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-न्यूड फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। की बड़ी कार्रवाई में कानपुर नगर से चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।जांच में सामने आया कि अभियुक्त खुद को अधिकारी बताकर लोगों को फोन पर डराते थे। वे मोबाइल हैक कर सोशल मीडिया के जरिए पीड़ितों की निजी जानकारी और तस्वीरें हासिल करते, फिर न्यूड फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर धन उगाही करते थे।गिरोह ने 100 से अधिक सिम कार्ड का इस्तेमाल कर देशभर में साइबर ठगी को अंजाम दिया। इस मामले में जनपद सोनभद्र की कई पीड़िताओं की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार महिला से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। गिरोह के नेटवर्क और पीड़ितों की संख्या को लेकर आगे की जांच जारी है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें