टेलर चेसिस की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • विंढमगंज, सोनभद्र(रवि सिंह)-स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाडिह निवासी 58 वर्षीय कबूतरी देवी पत्नी गणेश यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबूतरी देवी सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी।
  • हादसे में टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
  • घायल अवस्था में दर्द से कराह रही महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत
Share

विंढमगंज, सोनभद्र(रवि सिंह)-
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाडिह निवासी 58 वर्षीय कबूतरी देवी पत्नी गणेश यादव सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कबूतरी देवी सड़क के किनारे पटरी पर चल रही थीं, तभी पीछे से आ रहे टेलर के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में टेलर का चेसिस महिला के पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में दर्द से कराह रही महिला को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। टेलर चालक सुभाष ने बताया कि वाहन टाटा, जमशेदपुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। वहीं घायल महिला ने आरोप लगाया कि वह पूरी सावधानी से सड़क किनारे चल रही थीं, इसके बावजूद चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ।
सूचना मिलने पर विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और टेलर चेसिस व चालक को अपने कब्जे में लेते हुए वाहन को थाने ले जाकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें