ट्रेन से गिरकर युवक का बायां हाथ क्षतिग्रस्त, हालत गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-विंढमगंज थाना क्षेत्र में फुलवार और जोरूखाड़ के बीच गुजर रही रेलवे लाइन पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया।
  • टाटा जमशेदपुर से जम्मू तवी जा रही टाटा एक्सप्रेस से गिरकर 38 वर्षीय युवक का बायां हाथ
  • ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त
  • हो गया।प्राप्त
Share

दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-
विंढमगंज थाना क्षेत्र में फुलवार और जोरूखाड़ के बीच गुजर रही रेलवे लाइन पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। टाटा जमशेदपुर से जम्मू तवी जा रही टाटा एक्सप्रेस से गिरकर 38 वर्षीय युवक का बायां हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक आलम (पुत्र रमजान), निवासी शाहगंज, रावटसगंज, ट्रेन से अपने घर जा रहा था। रात करीब दो बजे प्यास लगने पर वह ट्रेन के गेट पर खड़ा हुआ, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा।

Advertisement

गिरते ही उसका बायां हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया।घायल अवस्था में युवक दर्द से कराहता हुआ रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी, जिन्होंने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दुद्धी भेजवाया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें