सोनभद्र। यात्रियों से भरी बस खाई में पलटी, दो की हालत गंभीर

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- कोन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।
  • क्षेत्र के खेमपुर गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित
  • होकर खाई में पलट गई।
  • हादसे में बस सवार दर्जनों यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें दो की हालत
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- कोन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। क्षेत्र के खेमपुर गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बस सवार दर्जनों यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार तेलगुड़वा से कोन की ओर आ रही बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में जा गिरी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंभीर रूप से घायल यात्रियों में एक को सिर में गहरी चोट आई है।चिकित्सा अधिकारी कोन ने बताया कि मखन्नचू उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी डाल्टेनगंज, के सिर में गंभीर चोट लगी है।

उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें