विराट रूद्र महायज्ञ के लिए 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-चतरा ब्लॉक अंतर्गत
  • गिरिया गांव में गुरुवार को विराट रूद्र महायज्ञ के आयोजन की तैयारियां विधिवत
  • शुरू हो गईं।
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
चतरा ब्लॉक अंतर्गत गिरिया गांव में गुरुवार को विराट रूद्र महायज्ञ के आयोजन की तैयारियां विधिवत शुरू हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया।
आयोजन की जानकारी देते हुए जंगली दास उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि 6 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश स्थापना के बाद विराट रूद्र महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा। 9 मार्च को भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जबकि 14 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
यह महायज्ञ भिक्षुक भिखारी, जंगली दास और रमाशंकर गिरी महाराज की देखरेख में संपन्न होगा। आचार्य देवी प्रसाद पांडेय, सतीश पांडेय, दीपक पांडेय और योगेश तिवारी द्वारा वैदिक विधि से धर्मध्वज की स्थापना कराई गई।
मुख्य यजमान के रूप में प्रवीण मिश्रा, सरिता मिश्रा, कृष्ण कुमार पुजारी और प्रभावती देवी शामिल हैं।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमाकांत पांडेय, आलोक मिश्रा, सुजीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें