पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत
  • अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया गया।खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी आदि विभिन्न खेलों में उत्साह पूर्वक…
  • विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल भावना अनुशासन एवं टीमवर्क का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
  • 100 मीटर दौड़ में राज व प्रेम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त
Share

दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह)-पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में खेल प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया गया।खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी आदि विभिन्न खेलों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल भावना अनुशासन एवं टीमवर्क का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में राज व प्रेम कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बृजेश कुमार की टीम विजई रही। बैडमिंटन में शुभम गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य गीत नाटक के प्रदर्शन ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, इससे आत्मविश्वास नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक कौशल का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अनिल कुमार प्रजापति ने किया। निर्णायक मंडल में श्री चंद्र प्रकाश, अभिजीत त्रिपाठी, संजय कुमार, रामकीर्ति यादव,अर्पित प्रभात, सोनू कुमार, महेंद्र यादव, महेश, राजेश गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव इत्यादि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही l कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों शिक्षकों कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें