तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल, सीएचसी में भर्ती

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।
  • दोनों घायल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाए गए, जहां उनका इलाज जारी है।घायलों में सुरेश (55) पुत्र गंगाराम और कमलेश कुमार (24)पुत्र स्व.
  • मदन, दोनों निवासी पिपरी शामिल हैं।
  • जानकारी के अनुसार, दोनों दुद्धी रिश्तेदारी से घर पिपरी लौट रहे थे।
Share

दुद्धी सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों घायल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाए गए, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों में सुरेश (55) पुत्र गंगाराम और कमलेश कुमार (24)पुत्र स्व. मदन, दोनों निवासी पिपरी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों दुद्धी रिश्तेदारी से घर पिपरी लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे उनकी बाइक को दुम्हान गांव के मोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मारी।

Advertisement


स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस में सवार कराया और सीएचसी दुद्धी ले जाया।जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसे में सुरेश कुमार को चेहरे पर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है जबकि कमलेश कुमार हाथ में चोटे आई है ।
पिकअप चालक मौके से फरार है ।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें