सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में गुरुवार रात
  • सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक युवक की इलाज के दौरान मौत
  • हो गई।
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदीप कुमार पनिका, निवासी कांचन के रूप में हुई है।
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में गुरुवार रात सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान 28 वर्षीय संदीप कुमार पनिका, निवासी कांचन के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि बभनी से बस द्वारा देवरी लौट रहे विष्णु सोनी ने बस से उतरने के बाद सड़क किनारे एक युवक को बाइक के नीचे दबा गंभीर हालत में देखा, जिस पर उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया, जहां तैनात चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोटें थीं।पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई होगी। परिजनों के अनुसार संदीप किसी काम से रेणुकूट गया था और लौटते समय देवरी गांव के पास घायल अवस्था में मिला,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें