यूपी-झारखंड बॉर्डर पर अनियंत्रित 16 चक्का ट्रक होटल में घुसा, बड़ा हादसा टला

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • विंढमगंज/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-उत्तर प्रदेश–झारखंड सीमा क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।
  • झारखंड की ओर से आ रहा 16 चक्का चेसिस ट्रक अचानक अनियंत्रित
  • होकर सड़क किनारे स्थित
  • एक होटल में जा घुसा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पहले राजू साइकिल की दुकान को तोड़ते हुए सोमारी देवी पत्नी स्वर्गीय बैजनाथ
Share

विंढमगंज/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-उत्तर प्रदेश–झारखंड सीमा क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। झारखंड की ओर से आ रहा 16 चक्का चेसिस ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक पहले राजू साइकिल की दुकान को तोड़ते हुए सोमारी देवी पत्नी स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद की होटल में घुस गया, जिससे दुकान और होटल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दुकान से पीड़ित परिवार का जीवन-यापन होता था। घटना के समय होटल में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शी आनंद द्विवेदी ने बताया कि होटल में 5,6 लोग चाय पी रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक अचानक दुकान तोड़ते हुए होटल की ओर बढ़ आया। सभी लोग जान बचाकर पीछे की ओर भागे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मिर्गी रोग से पीड़ित है और अचानक दौरा पड़ने के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकान और होटल को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें