अब आपके शहर ‘रावर्टसगंज’ में इस कलर के ई-रिक्शा का होगा संचालन

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में ई-रिक्शा कलर कोड के अनुसार चालक निर्धारित
  • मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन कर सकेंगे।
  • सीओ विनोद कुमार सिंह, एआरटीओ धनबीर यादव,यातायात
  • प्रभारी अमित
Share

सोनभद्र (अरविंद दूबे, गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अब रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में ई-रिक्शा कलर कोड के अनुसार चालक निर्धारित मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन कर सकेंगे। सीओ विनोद कुमार सिंह, एआरटीओ धनबीर यादव,यातायात प्रभारी अमित सिंह ने सभी ई-रिक्शा चालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने नम्बरीग से चले और रेट निर्धारित करके चले जिससे आम लोगो को समस्या का सामना न करना पड़े और दुर्घटना से बचे सभी रिक्सा चालको के रूट को भी निर्धारित किया गया । चार कलर कोड निर्धारित करते हुए पन्नूगंज लाल कलर,मधुपुर पिला कलर,घोरावल हरा कलर,उरमौरा नीला कलर निर्धारित किया गया है।एआरटीओ ने कहा कि निर्धारित रूटों पर ही ई-रिक्शा संचालन करना होगा।सीओ ने बताया कि लाल रंग के कोड क्रम संख्या 1 से 4 नंबर तक के ई-रिक्शा रोड पर चलेंगे। नाबालिक बच्चो को नही चलाने का आदेशित किया गया है। शहर में कम से कम 250 ई रिक्सा चालक है।बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई रिक्सा चालकों को हिदायत दिया गया कि कोई भी बिना रजिस्ट्रेशन का नही चलेगा अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें