आग की चपेट में आकर दूधमुंहे बच्चे की दर्दनाक मौत, गांव में मातम

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- घोरावल कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
  • शिवद्वार चौकी अंतर्गत
  • मरुवाड़ टोला में कच्चे घर में आग लगने से एक दूधमुंहे बच्चे की दर्दनाक मौत
  • हो गई।
Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- घोरावल कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शिवद्वार चौकी अंतर्गत मरुवाड़ टोला में कच्चे घर में आग लगने से एक दूधमुंहे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।बताया जा रहा है कि घर में जल रही अंगीठी से निकली चिंगारी पुआल पर जा गिरी, जिससे अचानक आग भड़क उठी। उसी समय मां अपने दूधमुंहे बच्चे को पुआल पर सुलाकर घर के काम में लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया और मासूम बच्चा उसमें फंस गया।आग की लपटें देख मां बदहवास हो गई और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। यह हादसा ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों और खुले आग के उपयोग से होने वाले खतरे को एक बार फिर उजागर करता है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें