तेज रफ्तार बाइक का कहर, सड़क पार कर रही महिला की मौत

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – कर्मा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही 50 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
  • हादसा इतना भीषण था कि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत
  • हो गई।घटना खैराही इलाके की है।
  • ऐलाही गांव निवासी कमलावती देवी पत्नी स्वर्गीय चेतनारायण सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
Share

सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – कर्मा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही 50 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।घटना खैराही इलाके की है। ऐलाही गांव निवासी कमलावती देवी पत्नी स्वर्गीय चेतनारायण सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

Advertisement

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें