दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव-10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अध्यक्ष और सचिव पद पर मुकाबला तय

Advertisement
HIGHLIGHTS
  • दुद्धी/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – दुद्धी बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
  • बुधवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी, जिसके साथ
  • ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई।इल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों कुलभूषण पाण्डेय और रामपाल जौहरी ने नामांकन किया है।
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया है।उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) के दो पदों के लिए महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव ने नामांकन किया है।
Share

दुद्धी/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – दुद्धी बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बुधवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई।इल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों कुलभूषण पाण्डेय और रामपाल जौहरी ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया है।उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) के दो पदों के लिए महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष (2 वर्ष से ऊपर) के दो पदों के लिए आलोक कुमार सिंह और एम.जे. अहमद ने पर्चा भरा है। सचिव पद के लिए पवन कुमार दूबे और दिनेश कुमार ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु कुमार सिंह तथा सह सचिव (प्रशासन) के लिए रामसागर ने नामांकन दाखिल किया है।नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची 13 फरवरी को शाम 4 बजे तक घोषित कर दी जाएगी। मतदान 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3:30 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना जताई जा रही है। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में सरगर्मी तेज हो गई है और संपर्क अभियान शुरू कर दिए गए हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News
SHARE THIS ARTICLE
ABOUT AUTHOR
Public Bharat News
Public Bharat News
Public Bharat News के लिए समाचार और विशेष रिपोर्ट प्रकाशित करते हैं।

🌤️ मौसम अपडेट

LIVE
मौसम की ताज़ा जानकारी लोड हो रही है…

🔮 आज का राशिफल

मेष

आज का राशिफल लोड हो रहा है…

यह दैनिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय संकेतों पर आधारित है।

ताज़ा खबरें